सूचना

यह वेब पेज इन्टरनेट एक्सप्लोरर 6 में ठीक से दिखाई नहीं देता है तो इसे मोजिला फायर फॉक्स 3 या IE 7 या उससे ऊपर का वर्जन काम में लेवें

Sunday, February 3, 2013

राजस्थान में बढ़ाई बगड़ नगर की शान,पहचान,मुकेश दाधीच

आज बगड़ के लिए बहुत ही खुशी का दिन हैं  बगड़ नगर की एक शख़्सियत ने आज झुन्झुनू जिले के साथ  बगड़ नगर की पहचान राजस्थान में बनाई हैं जिस पर पुरे  ब्राह्मण समाज को ही नहीं सम्पूर्ण समाज को गर्व हैं  वो  विभूति हैं बगड़ नगर में जन्में श्रीमान मुकेश दाधीच जनिको (ब्राह्मण समाज संग) सम्पूर्ण विप्र समाज संग का  राजस्थान का अध्यक्ष बनाया गया है। यह बगड़ नगर के लिए बडै ही गर्व की बात है।

 अध्यक्ष चुने जाने के बाद मुकेश दाधीच ने अपनी शेखावाटी यात्रा के  दौरान सीकर नवलगढ झुन्झुनूं होते हुए आज अपनी जन्म स्थली बगड़ में प्रवेश किया जहा उनका बहुत चाव से हर्ष व उल्लास से स्वागत किया गया  वर्तमान  तथा पूर्व नगर पालिका चैयरमैं  के साथ सभी बगड़ नागरिको गणमान्य व्यक्तियों ने उनका माला अर्पण  कर स्वागत किया तथा बाजे गाजे के साथ उनके साथ नाचते गाते हुए स्वागत किया गया
 उन्होने ने लोगों से मिलते हुए पुरे बगड़ का चक्कर लगाया सबसे पहले उनका स्वागत बगड़ के तिराहे स्टेण्ड पर हुआ जहां मैने भी उनका माला पहनाकर स्वागत किया

 पुरे बगड़ का चक्कर लगाकर वे धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए माहेश्वरी काम्पलेक्स में रूके तथा वहां लोगों से मिलकर  तथा अपने अध्यक्ष चुने जाने के घटना क्रम में जानकारी दी तथा बगड़ नगरपालिका चैयरमैन ने उन्हे बगड़ नगर की जनता की तरफ से बधाईया दी । उन्होने बगड़ नगर की पहचान सम्पूर्ण राजस्थान के साथ भारत तक करवाने की बात कही
 और बगड़ नगर व आस पास की हर समाज की जनता के साथ जुड़े रहने की बात भी कही,

अब में आपका श्री मुकेश दीधीच के बारे में अल्प जानकारी दे देता हूं 
इनका जन्म एक साधारण ब्राह्मण परिवार में   4 जनवरी 1972 को बगड़ नगर में हुआ इन्होने पीरामल सी.सै स्कूल से माध्यमिक व उच्च माध्यमिक परीक्षा पास करते हुए राजस्थान विश्वविद्यालय से एम.ए. एल.एल. बी पास की है। इन्होने भारतीय जनता पार्टी में  जुडकर अपना राजनैतिक जीवन शुरू किया
ये  National Executive Member (BJYM) BJP youth wing  हैं तथा   Incharge Youth BJP Rajasthan रह चुके हैं और पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष बगड़ भी रह चुके हैं और ये वर्तमान में जयपुर में रह रहे है।



आपके पढ़ने लायक यहां भी है।

विदेशी सैलानियो के संग मकर संक्रांति की मस्ती,बगड़

  पतंग उड़ा रे छौरा पतंग उड़ा , लक्ष्य,मालीगांव

  कटरा से मां वैष्णो देवी के दरबार तक

लक्ष्य

2 comments:

आपके द्वारा दी गई टिप्पणी हमें लिखने का होसला दिलाती है।

अन्य महत्वपूर्ण लिंक

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...